छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS :संत रविदास जयंती पर प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान आज,CM साय होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे,जहां संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आज सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होकर अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी और कलश का वितरण किया जाएगा।
Advertisement




