[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BREAKING NEWS:शराब बंदी पर ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला,बोले- गंगाजल की कसम खाकर भी नहीं निभाया वादा

प्रविंस मनहर/रायपुर- धमतरी के मराठा मंगल भवन में आयोजित एक दिवसीय युवा नशा मुक्ति कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं से विकसित भारत के निर्माण के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पांच साल के कार्यकाल में उस वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से किए अपने महत्वपूर्ण वादों को निभाने में असफलता दिखाई। ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close