छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS:कल से फिर शुरू होगा बीजेपी का सहयोग केंद्र,7 अगस्त तक मंत्री सुनेंगे जनता की समस्याएं

प्रविंस मनहर/रायपुर – भारतीय जनता पार्टी का सहयोग केंद्र 3 अगस्त से पुनः शुरू होगा। यह सहयोग केंद्र 7 अगस्त तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित किया जाएगा। यहां प्रदेश सरकार के मंत्री प्रतिदिन निर्धारित समय पर आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे। कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब, 4 अगस्त को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण और सरकार तथा आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
Advertisement




