[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Lightning Strikes In MCB: जिले में आकाशीय बिजली का कहर…तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल, शोक में डुबा पूरा गांव

एमसीबी। Lightning Strikes In MCB: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के खड़गवां विकासखंड में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग स्थानों पर हुई इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: इस गुरू पूर्णिमा बनने जा रहा है केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, व्यापार में करेंगे तरक्की

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खड़गवां ब्लॉक के ग्राम शिवपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में भी एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गया, जिसकी जान चली गई। हादसे में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की टीम घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Commonwealth Games: ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, DGP और सीएम साय ने दी बधाई

Lightning Strikes In MCB: इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close