[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Gujarat Flood Crisis: गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, घर-गाड़ियां सब डूबे, 22 हजार से ज्यादा लोग किए गए शिफ्ट

नई दिल्ली। Gujarat Flood Crisis:  देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सबसे अधिक असर गुजरात में देखने को मिल रहा है, जहां मूसलाधार बारिश के कारण कई जिले बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के उमरगाम क्षेत्र में महज 16 घंटे के भीतर करीब 43 इंच बारिश दर्ज की गई। रिकॉर्ड बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया और कई स्थानों पर लोगों का आवागमन बाधित हो गया।

Paper Leak Amendment Bill: पेपर लीक संशोधन बिल को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माने का प्रवाधान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को गुजरात के 11 जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। नवसारी में बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वहीं अहमदाबाद और सूरत के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वाव-थराद क्षेत्र में बाजारों तक में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वलसाड जिले से 12,000 और नवसारी से 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।  पानी भरने से चार राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन राज्य राजमार्ग और कई पंचायत सड़कें बंद हो गई हैं।

Agra News: युवक ने पुल से फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों ने बचाई जान, सुसाइड नोट में कही ये बात

Gujarat Flood Crisis: उधर, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं। सीतापुर जिले में कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है।  वहीं बिहार में भी मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान सहित कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close