PM Modi On Paper Leak: पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी सुनवाई, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

नई दिल्ली। PM Modi On Paper Leak: देशभर में पेपर लीक की घटनाओं पर बढ़ती चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। प्रधानमंत्री ने संबंधित विभागों को इस व्यवस्था को जल्द लागू करने के निर्देश भी दिए हैं।
सोशल मीडिया पर जारी पीएम मोदी ने कहा कि, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का उद्देश्य लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करना और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस फैसले को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं। सरकार का मानना है कि इससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और अभ्यर्थियों का भरोसा भी मजबूत होगा। पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच इस घोषणा को लाखों छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे मामलों में वर्षों तक मुकदमे लंबित नहीं रहेंगे और दोषियों को शीघ्र सजा मिलेगी।
CG Weather Update: प्रदेश में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार, अगले 5 दिन कई जिलों में अलर्ट जारी
PM Modi On Paper Leak: वहीं, प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। राहुल गांधी ने कहा कि केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026




