[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Sonam Wangchuk:सोनम वांगचुक के समर्थन में रायपुर में प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ युवाओं ने की नारेबाजी

प्रविंस मनहर/रायपुर – सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आज राजधानी रायपुर में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने आयोजित प्रदर्शन में भीम आर्मी सहित कई युवा संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में “सोनम वांगचुक जिंदाबाद” के नारे लगाए प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सोनम वांगचुक के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे युवाओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। युवाओं ने कहा कि उनकी मांगों पर उचित निर्णय होने तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close