[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CGNews:निवेश के लिए पसंदीदा राज्य बना छत्तीसगढ़,CRISIL-नीति आयोग इंडेक्स 2026 में शानदार प्रदर्शन

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। CRISIL और नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में राज्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद और अनुकूल राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, नियमों में आसानी (Ease of Doing Business), संस्थागत माहौल और निवेश के अनुकूल व्यवस्था जैसे प्रमुख मानकों पर छत्तीसगढ़ को शीर्ष स्थान मिला है। वहीं,राज्य की पर्यावरण अनुकूल नीतियों की भी सराहना की गई है। इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति, सिंगल विंडो सिस्टम और निवेशकों को तेज, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने जैसी पहलों को दिया जा रहा है। इन सुधारों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और छत्तीसगढ़ देश के उभरते औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close