[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG New: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में 8 सदस्यीय SIT गठित, हर पहलू की होगी जांच

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिmaut ए 8 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। यह SIT एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में काम करेगी। टीम में 1 थाना प्रभारी (TI), 1 महिला उपनिरीक्षक (SI), 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 1 हेड कांस्टेबल (HC) और 3 आरक्षक (सिपाही) सहित कुल 8 सदस्य शामिल किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, SIT मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी और मौत के कारणों से लेकर घटन सभी परिस्थितियों की पड़ताल करेगी। फिलहाल इस मामले में टिकरापारा थाना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close