DIG Facebook Account Hacked: जिले के DIG-SSP का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने फर्जी मैसेज भेजकर लेन-देन की कोशिश
अंबिकापुर। DIG Facebook Account Hacked: सरगुजा रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके नाम और प्रोफाइल का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने संभाली कमान, किया भूख हड़ताल का ऐलान
जानकारी के अनुसार, हैकर फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लोगों को संदिग्ध मैसेज भेज रहा है। कुछ लोगों से सामान बेचने के नाम पर बातचीत की जा रही है, जबकि कुछ मामलों में ऑनलाइन लेन-देन और भुगतान कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास है।
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि उनके हैक हुए फेसबुक अकाउंट से भेजे जा रहे किसी भी संदेश का उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनके नाम से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट, चैट या पैसों की मांग आती है तो उसे स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार का भुगतान या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बिल्कुल न करें। उन्होंने यह भी बताया कि हैक हुए फेसबुक अकाउंट को बंद कराने और दोबारा रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसियों और साइबर टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
DIG Facebook Account Hacked: डीआईजी-एसएसपी ने नागरिकों से साइबर अपराधियों के नए तरीकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, फर्जी प्रोफाइल या धोखाधड़ी की कोशिश की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हैकर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




