Ramgopal Agarwal Remand Extends: रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिन बढ़ाई रिमांड, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ बाकी
रायपुर। Ramgopal Agarwal Remand Extends: रायपुर में बहुचर्चित आर्थिक अपराधों की जांच के बीच कारोबारी रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की विशेष अदालत ने रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड में 5 दिनों की बढ़ोतरी कर दी है। ईओडब्ल्यू ने आगे की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
CG Road Accident: दर्दनाक हादसा…अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, शोक में डूबा परिवार
रामगोपाल अग्रवाल इससे पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए थे और उसी प्रकरण में 9 दिनों की पुलिस रिमांड पर थे। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने अतिरिक्त रिमांड का अनुरोध किया। इस बीच ईओडब्ल्यू ने रामगोपाल अग्रवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों में उनसे पूछताछ कर वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य आरोपियों से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।
Amit Baghel: बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
Ramgopal Agarwal Remand Extends: ईओडब्ल्यू का कहना है कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ अभी बाकी है और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रामगोपाल अग्रवाल का नाम पहले से ही कोयला और आबकारी से जुड़े चर्चित मामलों में आरोपी के रूप में सामने आ चुका है। फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है और ईओडब्ल्यू वित्तीय दस्तावेजों, लेन-देन तथा अन्य संबंधित साक्ष्यों की गहन पड़ताल कर रही है।




