Ramgopal Agarwal: रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड खत्म , EOW ने विशेष कोर्ट में किया पेश
रायपुर। Ramgopal Agarwal: रायपुर में चर्चित आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों के आरोपी रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उन्हें शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया। नौ दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर जांच एजेंसी ने अग्रवाल को कोर्ट में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल को कोयला, आबकारी समेत कई कथित घोटालों के मामलों में आरोपी बनाया गया है। रिमांड अवधि के दौरान EOW ने उनसे विभिन्न मामलों में पूछताछ कर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की। अब विशेष अदालत में EOW आगे की रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके और कथित घोटालों से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा सके। अदालत में जांच एजेंसी अपनी दलीलें रखेगी, जिसके बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई पर निर्णय देगा।
Ramgopal Agarwal: रामगोपाल अग्रवाल की पेशी को देखते हुए विशेष अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसी इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल सभी की नजर विशेष EOW कोर्ट के फैसले पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि रामगोपाल अग्रवाल को आगे पुलिस रिमांड पर भेजा जाएगा या न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया जाएगा।




