[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Janjgir Muskan Marriage News: पहले शराबी कहकर लौटाई बारात, अब उसी दूल्हे संग रचाई शादी, जानें क्यों बदला फैसला

जांजगीर-चांपा। Janjgir Muskan Marriage News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक मामला सामने आया था। जहां शादी में दूल्हे के नशे में पहुंचने को लेकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया था और बारात लौटा दी थी। जिसके बाद एसपी विजय पांडेय ने जांजगीर के ऑफिस में युवती मुस्कान का सम्मान किया और परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। नशे में होने के आरोप पर दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बनीं मुस्कान प्रधान ने अब उसी युवक से विवाह कर सभी को चौंका दिया है। जिस संत कुमार के साथ 23 जून को उनकी शादी टूट गई थी, अब दोनों ने आपसी सहमति से मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया मुकाम दे दिया।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अभिनेता राजपाल यादव को झटका, हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, फिर जाएंगे जेल

परामर्श केंद्र से सीधे पहुंचीं मंदिर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी। दोपहर में वहां से निकलने के बाद वह अपने घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंचीं। यहां मनका दाई मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि, इस शादी की जानकारी पहले से युवक के परिवार को थी, जबकि युवती के परिजनों को इसकी सूचना बाद में मिली।

घर नहीं पहुंचींतो परिजनों ने दी सूचना

शाम तक मुस्कान के घर नहीं लौटने और उनका मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और साइबर टीम ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वह संत कुमार के घर पर हैं। इसके बाद चांपा सीएसपी योगिता खपड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से संत कुमार से विवाह किया है और उनके साथ रहना चाहती हैं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

16 दिन में बदली रिश्ते की तस्वीर

मुस्कान और संत कुमार का कहना है कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में रहे। बातचीत के दौरान कई गलतफहमियां दूर हुईं और दोनों ने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। संत कुमार ने दावा किया कि शादी वाले दिन उन्होंने शराब नहीं पी थी। उनके अनुसार, किसी ने उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे लोगों को लगा कि वह नशे में हैं। हालांकि, इस दावे की किसी स्वतंत्र एजेंसी या पुलिस जांच से पुष्टि नहीं हुई है।

पहले फैसले की पूरे प्रदेश में हुई थी सराहना

23 जून को विवाह समारोह के दौरान मुस्कान ने कथित रूप से नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था। उनका यह निर्णय प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था। उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकता, वह जीवनभर जिम्मेदारी कैसे निभाएगा। उनके इस कदम की पुलिस, जिला प्रशासन और कई सामाजिक संगठनों ने सराहना की थी। बाद में उन्हें सम्मानित भी किया गया और महिला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Police Transfer List: पुलिस में विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर

अब फिर चर्चा में मुस्कान का नया फैसला

Janjgir Muskan Marriage News: अब उसी युवक से विवाह करने के फैसले ने इस पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। दोनों का कहना है कि उन्होंने आपसी विश्वास और सहमति के आधार पर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है। वहीं, शादी वाले दिन हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि या जांच अलग विषय है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close