Train Cancelled: इस महीने 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, यात्रा में जानें से पहले देखें लिस्ट
Train Cancelled: जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अहम सूचना है। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे ट्रैक मेंटेनेंस और आधारभूत संरचना सुधार कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
Gold-Silver Price Today: फिर धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए आज के नए रेट और गिरावट की वजह
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13288 आरा–दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 13, 20 और 27 जुलाई को कांड्रा, सिनी और चक्रधरपुर सेक्शन से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। वहीं 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी और कटक के रास्ते पुरी जाएगी। इस अवधि में यह ट्रेन झारसुगुडा और टाटानगर के बीच संचालित नहीं होगी।
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
- 18601/18602 – 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई को रद्द।
- 18109/18110 – 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 जुलाई को रद्द।
- 18107 राउरकेला–जगदलपुर – 14, 21 और 28 जुलाई को रद्द।
- 18108 जगदलपुर–राउरकेला – 15, 22 और 29 जुलाई को रद्द।
- 18114 बिलासपुर–टाटानगर – 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31 जुलाई को रद्द।
- 18113 टाटानगर–बिलासपुर – 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई को रद्द।
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल – 9, 16, 23 और 30 जुलाई को रद्द।
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद – 12, 19 और 26 जुलाई को रद्द।
- 22861/22872 हावड़ा–कंटाबांजी–हावड़ा – 14, 21 और 28 जुलाई को रद्द।
CM Visit:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रहेंगे राजधानी में,विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
Train Cancelled: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा और वैकल्पिक यात्रा की योजना समय रहते बनाई जा सकेगी। रेलवे का कहना है कि ट्रैक मेंटेनेंस का उद्देश्य रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनाना है।




