[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Nakti Village Controversy : नकटी गांव के ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज, कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के साथ हुई थी धक्का-मुक्की

रायपुर। Nakti Village Controversy : राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कथित हंगामे और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sawan 2026 Date: कब से हो रही है सावन की शुरूआत, जानिए इस बार कितने सोमवार पड़ेंगे, क्या है इसका महत्व

पुलिस के अनुसार, प्रशासन जब नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बुलडोजर में तोड़फोड़ की गई और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसके चलते कार्रवाई कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों, वीडियो फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और दोषियों की पहचान होते ही उन्हें नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी की बढ़ी मुश्किलें, संपत्ति पर प्रशासन की नजर, पत्नी को भेजा नोटिस

Nakti Village Controversy : गौरतलब है कि नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद बना हुआ है। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटे हुए हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close