छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण पर फिर छिड़ी बहस,आदिवासी नेता नंदकुमार साय का बड़ा दावा

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने धर्मान्तरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। साय ने दावा किया कि आदिवासी समाज के अलावा साहू समाज समेत कई अन्य समुदायों में भी बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित गतिविधि बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। नंदकुमार साय ने कहा कि प्रदेश में धर्मान्तरण केवल आदिवासी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि साहू समाज और अन्य समुदायों के लोग भी धर्म बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से चलाई जा रही है, जिस पर सरकार गंभीरता से नजर बनाए हुए है। साय ने स्पष्ट कहा कि जो भी लोग धर्मान्तरण कराने में शामिल पाए जाएंगे,उनका रास्ता रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू धर्मस्वातंत्र्य कानून के तहत ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।




