Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसकर लोगों ने घेर ली गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मोर्चा
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आज राहुल गाँधी एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रायपुर एयरपोर्ट से अभनपुर में आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हुए राहुल गांधी का रास्ते भर जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , T. S. सिंह देव और ताम्रध्वज साहू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया। एयरपोर्ट से अभनपुर जाते समय सेरीखेड़ी मोड़ के पास स्वागत के दौरान भारी भीड़ अचानक काफिले के करीब पहुंच गई। स्थिति ऐसी बनी कि सुरक्षा में तैनात जवानों को वाहन से उतरकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी के वाहन के बेहद करीब पहुंच गए, जिससे सुरक्षा घेरा प्रभावित होता नजर आया।
Rahul Gandhi News: सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह की भीड़भाड़ और अव्यवस्था किसी भी वीआईपी मूवमेंट के लिए गंभीर चुनौती हो सकती है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा प्रोटोकॉल में यह चूक कैसे हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।




