[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक हो सकती है तेज बारिश, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हिमांशु पटेल/ रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। शुक्रवार दोपहर रायगढ़ में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

Read More: Raipur Fire News: राजधानी के सेन्ट्रल बैंक में लगी भीषण आग, धुआँ उठता देख मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रारोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सिस्टम और समुद्र तल से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक फैली मौसमी गतिविधियों का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है। इसके कारण पूर्वी और मध्य भारत में नमी पहुंच रही है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

Read More: Raipur Cyber Fraud: बैंक खाता किराये में देने वाले हो जाए सावधान, लाखों के अवैध ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया, साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश 

CG Weather Update: इधर, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के साथ मानसून की दस्तक का इंतजार भी बढ़ गया है। जिससे की प्रदेशभर में चिलचिलाती गर्मी और तपती धूप से राहत मिलेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close