Raipur Cyber Fraud: बैंक खाता किराये में देने वाले हो जाए सावधान, लाखों के अवैध ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया, साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Cyber Fraud: राजधानी रायपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना डीडी नगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
Read More: Jaundice In Surajpur: जिले में पीलिया का प्रकोप…4 गांवों में 12 से ज्यादा लोग बीमार, कई लोगों की मौत की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
दरअसल, रायपुर कमिश्नरेट के क्राइम और साइबर विंग को एक बैंक खाते को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि रायपुरा निवासी मानव खत्री अपने बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल अवैध रकम को प्राप्त करने और निकालने के लिए कर रहा था। पुलिस जांच में आरोपी के खाते से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी की कुल चार शिकायतें सामने आईं, जिनमें करीब 9 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज पाया गया।
Read More: Raipur News: धान शॉर्टेज मामले में सख्ती..FIR के आदेश के बाद 40 से घटकर 15 रह गईं समितियां
Raipur Cyber Fraud: हैरानी की बात यह है कि आरोपी के खिलाफ शिकायतें सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से भी दर्ज की गई थीं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद थाना डीडी नगर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




