[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: धान शॉर्टेज मामले में सख्ती..FIR के आदेश के बाद 40 से घटकर 15 रह गईं समितियां

रायपुर। Raipur News:  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर द्वारा जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के मैनेजमेंट, संचालन और कंप्यूटरीकरण का प्रबंधन किया जाता है। पैक्स (PACS) सीधे तौर पर अपने किसानों को कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण और धान खरीदी की सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के शाखा प्रबंधको और पर्यवेक्षको द्वारा सोसायटीयो में धान खरीदी के धान शॉर्टेज का निराकरण नहीं कराए जाने पर जिला प्रशासन के प्रशासनिक दबाव और सख्ती के कारण रायपुर जिला में धान उपार्जन केंद्रों (सोसायटियों) में धान शॉर्टेज और अनियमितताओं की स्थिति में कमी लाई गई है।

Read More: NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी NEET(UG) 2026 की परीक्षा, 28 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर समिति प्रबंधकों व कर्मचारियों पर एफआईआर जैसी सख्त दंडात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सोसायटीयो में धान शॉर्टेज और बारदाना कमी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं सहकारिता विभाग लगातार सक्रिय है।

रायपुर जिला के सहकारी सोसायटी में धान शॉर्टेज बताने वाले समितियों की जांच के लिए कलेक्टर ने खाघ विभाग, सहकारिता विभाग, मंडी बोर्ड, राजस्व विभाग के निरीक्षको की संयुक्त टीम को धान की जांच का आदेश जारी किया है जिसमें जांच पश्चात जांच रिपोर्ट के आधार पर रायपुर अपर कलेक्टर के द्वारा धान शॉर्टेज और बारदाना कमी बताने वाले समितियो पर FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया आदेश जारी होने के बाद धान शॉर्टेज बताने वाली 40 सोसायटी की संख्या 15 के आसपास हो गई। जिसमें प्रशासनिक सख्ती का असर दिखा है।

सोसायटीयो में निर्वाचन के माध्यम से नियुक्ति की प्रथा है जो कि सहकारिता का मूल तंत्र है। राज्य में 2017 के बाद पैक्स सोसायटी में निर्वाचन नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार के समय सोसायटी में अपने कार्यकर्ताओं को सीधे अध्यक्ष पद में नियुक्ति कर बैठा दिया गया था जिसका बीजेपी ने विरोध भी किया था अब बीजेपी की सरकार आने पर बीजेपी ने भी कांग्रेस का फार्मूला अपनाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को सोसायटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

Read More: Pre-Monsoon 2026: गर्मी के बीच बारिश और ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत, 12 जून से सक्रिय होगा प्री-मानसून, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

Raipur News: धान शॉर्टेज निरंक नहीं करने वाले समिति प्रभारी और कर्मचारी पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के शाखा तिल्दा, खरोरा, खोरपा, अभनपुर और आरंग के शाखा प्रबंधक को FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। जिसमें केवल आरंग शाखा के शाखा प्रबंधक ने फरफोद और रीवा के समिति प्रभारी पर FIR दर्ज करने का आवेदन पुलिस थाने में दिया है बाकी तिल्दा के शाखा प्रबंधक शोभा राम साहू एवं खरोरा के शाखा प्रबंधक भरत लाल साहू और खोरपा अभनपुर के शाखा प्रबंधक ने FIR दर्ज नहीं करवाई। कुम्हारी (धरसीवां) और खौना (सिलयारी) सोसायटी के अध्यक्ष ने पहले ही समिति प्रभारी के विरुद्ध FIR दर्ज करवा दिया है किन्तु आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close