[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

CG Ganja Smuggling: जिले में 5 क्विंटल से ज्यादा का गांजाा जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर, लाखों में आंकी गई कीमत

एमसीबी। CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले की नागपुर चौकी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पोड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो वाहनों से करीब 5 क्विंटल 65 किलो गांजा जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से तस्करी कर लाई जा रही थी।

Read More: FIR On Khan Sir Coaching : ‘देख क्या रहे हो भीड़ पर फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा’ गार्ड ने कहा- खान सर के कहने पर ही की थी फायरिंग

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ग्राम उजियारपुर स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर दोनों वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि गांजे को एक-एक किलो के पैकेटों में पैक कर वाहनों में छिपाकर रखा गया था। जब्त गांजे की कुल मात्रा लगभग 5 क्विंटल 65 किलो बताई जा रही है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

Read More: CM Noni-Babu Yojana: श्रमिकों के बच्चे बनेंगे डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक, 22 मेधावी विद्यार्थियों को दी गई 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि 

CG Ganja Smuggling: फिलहाल नागपुर चौकी पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close