[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ से भी ज्यादा अफीम-डोडा किया नष्ट, बीजेपी नेता के खेत में मिली थी अवैध अफीम

दुर्ग। Durg News: छत्तीसगढ़ में लगातार अफीम और डोडा को लेकर खबरें सामने आ रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी ये शातिर तस्कर किसी न किसी तरह से वारदात को अंजाम देते हैं। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7.88 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अफीम और अफीम युक्त डोडा का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के एसएमएस-3 प्लांट में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई, जहां जब्त मादक पदार्थों को उच्च तापमान वाली भट्टी में जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

Read More: Raipur Theft News: देर रात कारोबारी के घर बड़ी चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने उड़ाए लाखों के गहने और कैश 

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई थाना पुलगांव में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण से संबंधित थी। मामले में पुलिस और संबंधित एजेंसियों द्वारा 62.422 किलोग्राम अफीम, 572 ग्राम अफीम युक्त सूखा डोडा तथा 14 लाख 30 हजार 100 अवैध अफीम के पौधे जब्त किए गए थे। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान यह अवैध अफीम दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में पाई गई थी। मामले में संबंधित प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई थी। न्यायालय और सक्षम प्राधिकारियों के निर्देशों के बाद जब्त सामग्री के नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

Read More:  Raipur News: मानसून से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, 1 करोड़ राजस्व वसूली का टारगेट, वॉटर हार्वेस्टिंग पर दिया जोर 

Durg News: नष्टीकरण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, दुर्ग पुलिस के अधिकारी तथा भिलाई स्टील प्लांट के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और जब्त सामग्री के दुरुपयोग को रोकने के लिए निर्धारित नियमों के तहत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close