Raipur News: मानसून से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, 1 करोड़ राजस्व वसूली का टारगेट, वॉटर हार्वेस्टिंग पर दिया जोर
रायपुर। Raipur News: आगामी मानसून को देखते हुए रायपुर नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर निगम प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम की समीक्षा बैठक में सभी 10 जोनों को संयुक्त रूप से प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है।
Read More: CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर
अधिकारियों को बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करने तथा निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही शहर में भूजल स्तर बढ़ाने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More: CG Police Transfer List: जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 80 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट
Raipur News: बैठक में अवैध निर्माणों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अधिकारियों को ऐसे निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने और भविष्य में अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।




