[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Weather Update: कहीं धूप तो कहीं छांव… चिलचिलाती गर्मी के बीच गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि लोगों को गर्मी से पूरी राहत अभी नहीं मिलने वाली है।

Read More: ABVP Protest At KTU: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का किया घेराव 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने सुकमा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रायपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में भी बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत हैं। मौसम में आए इस बदलाव से कुछ इलाकों में तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

Read More: Delhi Building Collapse: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भरभरा कर गिरी एक मंजिला इमारत, मकान, 6 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

CG Weather Update: प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close