Delhi Building Collapse: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भरभरा कर गिरी एक मंजिला इमारत, मकान, 6 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एलपीजी सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट के कारण एक मंजिला मकान अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More: Gwalior Rape And Murder: प्यार का खौफनाक अंत…बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने नाबालिग से गैंगरेप कर की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव
यह घटना भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सुबह करीब 9:30 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सिलेंडर फटने की वजह से मकान गिरने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। हमें जानकारी मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में LPG सिलेंडर फटने के बाद एक मंज़िला मकान ढह गया है। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
Read More: Kondapalli Bailey Bridge:कनेक्टिविटी और विकास को मिली नई गति, बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर बना आधुनिक बेली ब्रिज, सीएम साय ने किया निरीक्षण
Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इस समय उनकी मौजूदा हालत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता; डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताया कि जिस इमारत में हादसा हुआ, वहां बर्तनों की पॉलिश का काम भी किया जाता था। घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उनकी हालत स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी देखें




