Raipur Fire News: राजधानी में आग का कहर..मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा
रायपुर। Raipur Fire News: रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि इसकी ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट परिसर में लगी। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Read More: CG Weather Update: भीषण गर्मी के बाद तापमान में आई गिरावट, कई जिलों में गरज चमक के साथ जताई गई बारिश की संभावना
बता दें कि, घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही किसी प्रकार की जनहानि या आर्थिक नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Read More: Koriya News: चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Raipur Fire News: स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है और नुकसान के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।




