Abhijit Dipke: इंडिया आएंगे कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन
नई दिल्ली। Abhijit Dipke: बीते दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोज जनता पार्टी को लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं अब इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं जो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडिया आकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं।
Read More: Ludhiana jahrili Gas: काल बनी जहरीली गैस, फैक्ट्री में गैस रिसाव से पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
बता दें कि, अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो में कहा कि,’‘मैंने फैसला किया है कि मैं शनिवार 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचूंगा. कृपया हवाई अड्डे पर मुझसे मिलें और हम सब मिलकर संसद मार्ग थाने जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे.’’ वीडियो में दीपके ने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को चिंतित कर दिय है।’
उन्होंने परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को लेकर वो मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर होते हुए शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि, CJP के समर्थकों से 6 जून को एयरपोर्ट पर उनसे मिलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा वो शनिवार( 6 जून) की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।
Read More: Durg CEO Suspended: जनपद CEO पर गिरी गाज, आम जनता से अभद्र व्यवहार करने पर हुए निलंबित, सीएम ने कहा-‘सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि’
Abhijit Dipke: दरअसल, चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 16 मई को बना कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) नाम का संगठन बनाया था। इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी थी। इंस्टाग्राम पर इसके 11 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे जिसने फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया था।




