UP Electricity Bill Hike: महंगाई की एक और मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली हुई महंगी, इतने फीसदी बढ़े दाम
यूपी। UP Electricity Bill Hike: देशभर में गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब बिजली के दाम भी बढ़ने लगे हैं। बिजली संकट के बीच उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने जा रहा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत का इजाफा किया है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
Read More: Extra Leave For Quitting Cigarettes: सिगरेट छोड़ो, छुट्टियां पाओ.. इस कंपनी की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय, नॉन-स्मोकर्स को दे रही एक्स्ट्रा लीव
बता दें कि, राज्य में बढ़ती बिजली मांग और उत्पादन लागत के बीच उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फ्यूल सरचार्ज लगाने का निर्णय लिया है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में बढ़ोतरी होगी। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। इसी दौरान बिजली उत्पादन और बाहरी स्रोतों से खरीद की लागत में भी इजाफा हुआ है। इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ की भरपाई के लिए निगम ने जून के बिल में फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का फैसला किया है।
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को जून के बिजली बिल पर लगभग 10 फीसदी अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उपभोक्ता का सामान्य बिजली बिल 1000 रुपये आता है, तो समान खपत पर उसे करीब 1100 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। यह अतिरिक्त शुल्क सीधे जून माह के बिल में शामिल होकर आएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।
Read More: June Bank Holidays 2026: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियां, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
UP Electricity Bill Hike: वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कहा कि, भारत सरकार के निर्देशों और रेगुलेटरी कमीशन की जानकारी के अनुसार, ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों पर सरचार्ज लगने के कारण जून महीने में बिजली के बिल 10% तक बढ़ सकते हैं। रेगुलेशन के अनुसार मार्च, 2026 महीने के लिए कैलकुलेट किया गया फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) जून, 2026 महीने में वसूला जाएगा। मार्च, 2026 महीने के लिए लागू FPPAS 10% है, जिसे जून, 2026 महीने में वसूला जाएगा। वहीं कहा गया कि,रेगुलेशन के प्रावधानों के अनुसार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए इस दर को लागू करें। ,”
Uttar Pradesh | As per the instructions of the Government of India and the information of the Regulatory Commission, electricity bills may increase by 10% in the month of June due to surcharge on increased fuel prices.
“…Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS)… pic.twitter.com/I5foRDtN6q
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 30, 2026




