उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा
Hamirpur Bridge Collapse: ताश के पत्तों की तरह गिरा निर्माणाधीन पुल, हादसे में 6 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
Hamirpur Bridge Collapse: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेज आंधी-तूफान की वजह से एक निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके 6 मजदूरों की दर्दनाक हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि, अभी भी कई मजदूर मलबे में फंसे हैं।
Read More: Dhirendra Shastri Big Statement: ‘3 महीने बंद हो नेताओं की सैलरी, चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगे’, बचत पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री
जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 3.00 बजे की है। जहां बेतवा नदी पर पुल बनाया जा रहा था। बताया गया कि, यह पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था। लेकिन अचानक मौसम खराब होने की वजह से तेज आंधी-तूफान चलने लगी जिस वजह से पुल का भारी-भरकर स्लैब अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। जिसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’ इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
Read More: Mansoon Update: इस साल कमजोर रह सकता है मानसून, IMD ने जताई कम बारिश की आशंका, कई राज्यों में बन सकते हैं सूखे जैसे हालात
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर के एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि, मृतकों में बांदा और हमीरपुर जनपद के मजदूरों शामिल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से कराया जा रहा था। फिलहाल सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतकों को पोस्टमार्ट के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी देखें
Advertisement




