[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Electricity Rate Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत, जल्द लागू हो सकता है नया टैरिफ

रायपुर। Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने नया बिजली टैरिफ मिलने की संभावना है। इस बार भी बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली की कीमतों में 20 पैसे से लेकर 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि नए बिजली दरों की घोषणा जून महीने में की जा सकती है, जबकि इसे जुलाई 2026 से लागू किए जाने की संभावना है।

Read More: CgNews : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय आम महोत्सव में होंगे शामिल

दरअसल, बिजली कंपनी ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष 6308 करोड़ रुपये के राजस्व अंतर का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के टैरिफ में समान वृद्धि करने का सुझाव दिया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई के बाद सभी प्रस्तावों की समीक्षा प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब आयोग जल्द ही अंतिम फैसला ले सकता है।

Read More: CG Weather News: नौतपा का पांचवा दिन आज, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार, गर्मी के बीच जताई गई बारिश की संभावना

Electricity Rate Hike : बता दें कि,अगर नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का अतिरिक्त भार पड़ सकता है। फिलहाल उपभोक्ताओं को आयोग के अंतिम निर्णय का इंतजार है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close