[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather News: नौतपे की तपिश के बीच बदलेगा मौसम, जताई गई हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे इलाकों में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

Read More: CM Siddaramaiah Resignation: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल के सचिव को सौंपा त्याग पत्र, जानें छोड़ा पद 

बता दें कि, गर्मी का यह सितम केवल दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से रातें भी तप रही हैं। देर रात तक घरों की दीवारें गर्म रहने के कारण लोग उमस से परेशान हैं। वहीं इस इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है और तापमान में राहत के आसार कम हैं।

Read More: CG Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, TI समेत 11 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट 

CG Weather News: दक्षिण बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण और वहां से आंध्रप्रदेश तक बनी एक द्रोणिका के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस दौरान हल्की बूंदा-बांदी के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश से आंशिक राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close