[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबररायपुर

Eid-ul-Azha 2026: देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, वक्फबोर्ड ने की खुले में कुर्बानी न करने की अपील

रायपुर। Eid-ul-Azha 2026: देशभर में आज ईद-उल-अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज से शांति, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुरबानी करने से बचें और धार्मिक परंपराओं का पालन कानून और प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार करें।

Read More: Raipur News: जोन अध्यक्ष को हटाने पार्षदों ने खोला मोर्चा, अनावश्यक हस्तक्षेप और अवैध वसूली के लगाए आरोप 

वक्फ बोर्ड के अनुसार, आज प्रदेशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। ज्यादा भीड़ होने की स्थिति में शिफ्ट के अनुसार नमाज कराने का सुझाव भी दिया गया है।

बोर्ड ने लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी नहीं करने की अपील की है। साथ ही कुरबानी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा या वायरल नहीं करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति न बने।

Read More: Big Breaking: भाजपा विधायक समेत 10 पर FIR दर्ज,नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप 

Eid-ul-Azha 2026: इसके अलावा, कुरबानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, खून को नालियों में नहीं बहाने और अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर दफनाने की हिदायत दी गई है। वक्फ बोर्ड ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close