[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Big Breaking: भाजपा विधायक समेत 10 पर FIR दर्ज,नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

प्रविंस मनहर/रायपुर – सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जीरो में मामला कायम करते हुए विधायक समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस ने BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। एफआईआर में विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ यूसुफ,नाजिम राजा, पंकज गुप्ता समेत अन्य समर्थकों के नाम शामिल हैं।

दरअसल नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि राजपुर चौक में सबके सामने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है विधायक की चचेरी बहन किसी काम को लेकर तहसील पहुंची हुई थी और नायब तहसीलदार पर काम नहीं करने और बदसुलूकी का आरोप लगते हुए इसकी जानकारी विधायक को दी जिसके बाद पूरा विवाद विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार के बीच हुई बहस के बाद बढ़ा,फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और इस मामले को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close