[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Pinarayi Vijayan House ED Raid: पूर्व सीएम के घर ईडी की रेड, 10 ठिकानों पर मारा छापा, छापेमारी से भड़के कार्यकर्ताओं ने टीम पर किया हमला

Pinarayi Vijayan House ED Raid: केरलम में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएमआरएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े ठिकानों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, राज्यभर में करीब 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की। इसी क्रम में तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन के किराए के आवास की भी तलाशी ली गई।

Read More: CM Sai: भीषण गर्मी में बनें जरूरतमंदों का सहारा, पशु-पक्षियों के लिए रखें दाना-पानी, सीएम साय ने की प्रदेशवासियों से अपील 

मामला कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़ा है। आरोप है कि 2018-19 के दौरान कंपनी ने विजयन की बेटी वीणा की आईटी फर्म एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को करीब 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि बदले में कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। इसी कथित लेनदेन को लेकर ईडी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को CMRL की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें ईडी की जांच और कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इससे पहले ईडी ने वर्ष 2024 में इस मामले में PMLA के तहत केस दर्ज किया था। सीएमआरएल विवाद राज्य की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। ईडी के अलावा, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी मामले की जांच कर रहा है।

Read More: भूपेश बघेल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को दी चुनौती, कहा-‘अगर वे खुद को बड़ा ज्ञानी मानते हैं तो…’ RSS पर भी साधा निशाना 

Pinarayi Vijayan House ED Raid: इस बीच, सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया। तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन के दौरान ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ की, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close