Pendra Golikand: दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ने लोशों ने बीच सड़क शव रख किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
पेंड्रा। Pendra Golikand: पेंड्रा में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। पेंड्रा के कोटमी गांव के भरे बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और ज्वेलरी लूटकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त बाजार में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। अचानक चली गोली से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read More: Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह पर लगा बैन! ‘डॉन 3’ से किनारा करना पड़ा भारी, क्या अब नहीं कर पाएंगे फिल्में?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद वे तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इधर, व्यापारी की हत्या के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीती रात परिजनों और व्यापारिक संगठनों ने बीच सड़क शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारिक संगठनों ने गौरेला-पेंड्रा बंद का ऐलान भी किया है।
Read More: Raipur Road Accident: पैदल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, CCTV में कैद हुई हादसे की खौफनाक वारदात
Pendra Golikand: परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिजनों को समझाने में लगे रहे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने जिले की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।




