[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड के धुरंधर रणवीर सिंह पर लगा बैन! ‘डॉन 3’ से किनारा करना पड़ा भारी, क्या अब नहीं कर पाएंगे फिल्में?

नई दिल्ली। Ranveer Singh Don 3 Controversy: फिल्म धुरंधर में मिली शानदार सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ से किनारा करना काफी भारी पड़ा है। शूटिंग से ऐन पहले फिल्म छोड़ने को लेकर रणवीर चौतरफा घिर चुके हैं। महीनों से चल रहा विवाद इंडस्ट्री के सबसे बड़े संगठन ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉइज’ (FWICE) ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी की क्या अब एक्टर फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे।

Read More: Supreme Court: चुनाव आयोग ने अधिकार के तहत कराया SIR, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला 

दरअसल, “डॉन 3” फ़िल्म निर्माता-निर्देशक फ़रहान अख़्तर और उनके पार्टनर रितेश सिद्धवानी ने फिल्म से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने पर इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद  फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन कोऑपरेशन’ का निर्देश जारी किया है। इसका मतलब है कि, इस संगठन से जुड़े सदस्य, जिसमें डायरेक्टर, कैमरामैन, लाइटमैन, एडिटर, आर्ट डायरेक्टर और स्पॉट बॉयज तक शामिल हैं, रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे।

फेडरेशन का कहना है कि, यह फ़िल्म पिछले तीन साल से बन रही थी। डॉन 3 लोकप्रिय फ़्रेंचाइज़ी की तीसरी फ़िल्म होने वाली थी। इसमें नए चेहरे के तौर पर रणवीर सिंह को लिया गया था. फ़िल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। वहीं निर्माताओं का दावा है कि प्री-प्रोडक्शन चरण में अब तक 45 करोड़ रुपये से अधिक ख़र्च किए जा चुके हैं।

Read More: Raipur Road Accident: पैदल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, CCTV में कैद हुई हादसे की खौफनाक वारदात 

इसके अलावा इस प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता दे रही एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से प्री-प्रोडक्शन पर हुए ख़र्च के नुकसान की भरपाई के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है। फ़ेडरेशन का कहना है कि रणवीर सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन हर 10 दिन पर तीन बार याद दिलाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए, जब तक वह हमसे मिलकर अपना पक्ष नहीं रखेंगे, हम यह असहयोग निर्देश जारी रखेंगे।’

फ़ेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, “हम इंडस्ट्री को यह संदेश देना चाहते हैं कि कोई सुपरस्टार क़ानून से बड़ा नहीं है। जब तक वह व्यक्तिगत रूप से हमसे मिलने का फ़ैसला नहीं करते, तब तक हम असहयोग निर्देश जारी रखेंगे। “

Read More: Raipur Crime News: मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर नशा करने से किया मना, तो बदमाश ने पति-पत्नी और बच्चे को मारा चाकू 

Ranveer Singh Don 3 Controversy: वहीं इस मामले पर फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने सवाल उठाते हुए कि,’जब कोई ‘A-List’ हीरो शूटिंग करता है, तो सेट पर 300 से ज़्यादा लोग काम कर रहे होते हैं। अगर आप उसे बैन करते हैं, तो आप उसे नहीं रोक रहे होते, बल्कि उन मज़दूरों से उनकी रोज़ी-रोटी छीन रहे होते हैं।भला इसमें क्या मतलब बनता है?’

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close