Raipur Gangwar: दिनदहाड़े गैंगवार से थर्राया इलाका, युवकों ने एक-दूसरे पर फरसा चाकू से किया हमला, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Gangwar: राजधानी रायपुर से बड़ी और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां रिंग रोड नंबर-01 के कुशालपुर इलाके में बीच सड़क पर सुबह सुबह खुलेआम गैंगवार ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। DD नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सड़क को रणभूमि बना दिया गया। गाड़ियों को रोककर बदमाशों ने जमकर हथियार लहराए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
Read More: Ex CM भूपेश बघेल का पुलिस प्रशासन पर बड़ा बयान,कहा हमारी भी सरकार आएगी,याद रखेंगे
बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो में सवार युवक और बाइक सवार युवकों के बीच अचानक विवाद इतना बढ़ा कि चाकू, फरसा और लाठी-डंडे चलने लगे। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
Read More: Aaj Ka Rashifal: सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के लाभ से बहुत ही शुभ रहेगा आज का दिन, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Raipur Gangwar: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही CG-12 कोरबा नंबर की गाड़ी में युवक सवार होकर रायपुर पहुंचे थे। हालांकि विवाद की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बावजूद क्या बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? फिलहाल DD नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।




