Balrampur Road Accident: भीषण हादसे में बुझ गए 4 घरों के चिराग, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चार युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
बलरामपुर। Balrampur Road Accident: बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। साप्ताहिक बाजार डिंडा से लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पीपरपान मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एटा लोड ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसा इतना दर्दनाक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Read More: Supreme Court On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-‘NTA ने नहीं सीखा कोई सबक’,केंद्र को जारी किया नोटिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक तेज रफ्तार में थी और अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर समय रहते दिखाई नहीं दिया। टक्कर बेहद जोरदार थी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
मृतकों के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर को गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा किया गया था और उसमें किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगाया गया था, जिसकी वजह से बाइक सवार युवकों को वाहन दिखाई नहीं दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Read More: Ebola Virus Alert: इबोला वायरस को लेकर रायपुर एयरपोर्ट में अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग, तैनात होंगे नोडल अधिकारी
Balrampur Road Accident: पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव समेत पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




