Supreme Court On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-‘NTA ने नहीं सीखा कोई सबक’,केंद्र को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। Supreme Court On NEET Paper Leak: नीट का पेपर लीक होने के बाद देशभर में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए गए। याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट से मांग की गई कि एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को तत्काल भंग किया जाए और भविष्य में परीक्षाएं कराने के लिए एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कमेटी का गठन किया जाए।
Read More: Ebola Virus Alert: इबोला वायरस को लेकर रायपुर एयरपोर्ट में अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग, तैनात होंगे नोडल अधिकारी
बता दें कि, यह याचिका NTA द्वारा 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद किए जाने के कुछ दिनों बाद दायर की गई थी। यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन ने अपनी याचिका में सीधे तौर पर दलील दी है कि एनटीए लगातार पेपर लीक रोकने और पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं का परिणाम जारी करने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। जब तक इस ढांचे को उखाड़कर एक नई स्वतंत्र कमेटी के हाथ में कमान नहीं सौंपी जाती, तब तक देश के डॉक्टरों और छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि, देश के लाखों छात्रों के भविष्य और इस पूरी चयन प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अदालत ने परीक्षा सुधारों के लिए गठित की गई ‘के राधाकृष्णन कमेटी’ से अब तक की पूरी ‘स्टेटस रिपोर्ट’ तलब कर ली है। कोर्ट ने नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार एनटीए को 2024 में अदालत की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन पर गुरुवार तक एक हलफनामा दाखिल करने को कहा। पीठ ने कहा कि यह दुखद है कि उन्होंने सबक नहीं सीखा है।
Read More: Ajay Chandrakar On TS Singh Deo: प्रदेश कांग्रेस में कुर्सी संग्राम तेज..अजय चंद्राकर ने दी TS सिंहदेव को ‘कांग्रेस छोड़ने’ की सलाह
Supreme Court On NEET Paper Leak: मालूम हो की 3 मई की NEET UG 2026 का एग्जाम होना था। पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी और फिर इसके री-एग्जाम 24 मई को फिर से आयोजित किए गए। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है और कई राज्यों में प्रदर्शन भी देखने को मिले थे।
यह भी देखें




