Ebola Virus Alert: इबोला वायरस को लेकर रायपुर एयरपोर्ट में अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग, तैनात होंगे नोडल अधिकारी
रायपुर। Ebola Virus Alert: इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। रायपुर एयरपोर्ट से बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच अब अनिवार्य कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Read More: Ajay Chandrakar On TS Singh Deo: प्रदेश कांग्रेस में कुर्सी संग्राम तेज..अजय चंद्राकर ने दी TS सिंहदेव को ‘कांग्रेस छोड़ने’ की सलाह
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य टीमों को भी तैनात किया गया है। संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर तत्काल मेडिकल जांच और आइसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिसका काम एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग व्यवस्था का समन्वय करना, संबंधित मामलों की पहचना कर संबंधित स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचना देना और आइसोलेशन, रेफरल व आपातकालीन प्रबंधन की व्यवस्था सूनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इबोला वायरस एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी और रक्तस्राव शामिल हो सकते हैं।
Read More: Bangladesh Accident: दर्दनाक हादसा…ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत, ईद की छुट्टी मनाने जा रहे थे घर
Ebola Virus Alert: विभाग ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। प्रदेश सरकार ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी और मेडिकल टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते रोका जा सके। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से यात्रा इतिहास की जानकारी भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।





