Premanand Maharaj Message: ‘मैं मिलूँ न मिलूं, बोलूं न बोलूं..तुम्हारा मंगल होगा’ भक्तों के नाम प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, देखें वीडियो
मथुरा। Premanand Maharaj Message: वृंदावन के सुप्रसिद्ध और अपने सरल, सहज और स्पष्ट विचारों से लाखों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने वाले प्रेमानंद महाराज का एक भावुक संदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संदेश में महाराज जी ने अपने एकांतवास और मौन साधना को लेकर भक्तों से खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने सभी अनुयायियों को धैर्य और मानसिक मजबूती बनाए रखने की प्रेरणा भी दी।
Read More: Raipur Bomb Attack:पुरानी रंजिश में घर पर फेंका बम, बाहर गालीगलौज कर लहराया चाकू, इलाके में फैला दहशत
दरअसल, प्रेमानंद महाराज प्रसिद्ध संत संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की खबर से उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। 17 मई से उनकी रात्रि पदयात्रा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने फिलहाल सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई हुई है। इसी बीच संत प्रेमानंद महाराज का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों से चिंता न करने की अपील की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि,’बिलकुल चिंता नहीं करनी है। मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं… बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे, देख लेना।”
Read More: CM Sai Meet CM Rekha Gupta: सीएम विष्णु देव साय ने की दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर की चर्चा
Premanand Maharaj Message: उनके इस संदेश के बाद भक्त भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और श्रद्धालु लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ले रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में पदयात्रा बंद होने से भक्तों में मायूसी भी देखी जा रही है। हालांकि, उनके करीबी लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वे फिर से भक्तों के बीच लौटेंगे।




