कांग्रेस संगठन में बदलाव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान,कहा मैं बुद्धि नहीं लगता

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने साफ कहा कि वे टीएस सिंहदेव के किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच भूपेश बघेल ने कहा कि दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और पूरी पार्टी उनके नेतृत्व में काम कर रही है।
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, यह पूरी तरह पार्टी हाईकमान का फैसला होता है। उन्होंने कहा कि वे इन मामलों में अपनी ओर से कोई राय या बुद्धि नहीं लगाते। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस संगठन में चल रही अंदरूनी चर्चाओं और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है।




