PM Modi Rozgar Mela: देशभर के 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
PM Modi Rozgar Mela: देशभर के हजारों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक रहा। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19वें रोजगार मेले में शामिल हुए, जहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश की विकास यात्रा का “जिम्मेदार भागीदार” बताया।
Read More: NEET-UG 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी, NEET री एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा, सीएम ने किया ऐलान
प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, हेल्थ, एजुकेशन समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ये युवा आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, हेल्थ, एजुकेशन समेत कई क्षेत्रों में युवा नई जिम्मेदारियां संभालेंगे और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पीएम ने युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ काम करने की अपील की। सरकार के मुताबिक, रोजगार मेलों के जरिए लगातार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी जा रही हैं। इससे पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं को तेजी से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
Read More: UP Accident: बिजली कटौती बनी मौत की वजह…बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने रौंदा, 4 लोगों की मौत, 1 घायल
PM Modi Rozgar Mela: उन्होंने कहा कि,”मैं अभी दो दिन पहले ही पाँच देशों की यात्रा से लौटा हूँ। यह सिर्फ़ पाँच देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मैंने दर्जनों देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं से बात की, उनके साथ विस्तार से चर्चा की और उनसे मुलाक़ात की; और मुझे हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई। दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति को लेकर बहुत उत्साहित है। आज, दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। भारत भी दुनिया भर के विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है.। मैं यह भी चाहता हूँ कि मेरे देश के युवाओं को वैश्विक अनुभव मिले।”




