[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

NEET-UG 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी, NEET री एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा, सीएम ने किया ऐलान

पटना। NEET-UG 2026:  बिहार सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम देने वाले लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। Samrat Choudhary ने घोषणा की है कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी बिहार की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

Read More: UP Accident: बिजली कटौती बनी मौत की वजह…बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने रौंदा, 4 लोगों की मौत, 1 घायल 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि, परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इस फैसले का उद्देश्य दूर-दराज से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों और उनके परिवारों को राहत देना है।

बताया जा रहा है कि NEET-UG 2026 की परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अब री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Read More:  Kolkata Mosque Relocation: कोलकाता एयरपोर्ट परिसर से हटेगी 136 साल पुरानी मस्जिद, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया, जानें वजह

NEET-UG 2026: सीएम सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन, मंदिरों, मठों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वे परीक्षा देने आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी, सत्तू और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करें।सरकार के इस फैसले को छात्रों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close