Raipur Crime News: बदमाशों का आतंक, सुरक्षा के लिए लगाए CCTV कैमरे में की तोड़े-फोड़, गाली-गलौज कर दी खुली चुनौती, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसने मोहल्ले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जब मोहल्ले की माताएं-बहनें अपने परिवार, बच्चों और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आगे आईं, तब असामाजिक तत्वों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की।
Read More: Raipur Crime: दो गुटों में खुनी संघर्ष.. रायपुर के इस इलाके में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, महिला पर किया तलवार से हमला
मामला रामकुंड महिला समिति, ठाकरे चौक का है, जहां क्षेत्र में लगातार बढ़ रही शराबखोरी, गांजा सेवन, गाली-गलौज और असामाजिक गतिविधियों से परेशान होकर महिलाओं ने एक बड़ा कदम उठाया। आम जनता और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और इलाके में भयमुक्त माहौल बन सके। लेकिन बदमाशों को यह पहल रास नहीं आई। अपनी हरकतों को छुपाने और निगरानी से बचने के लिए असामाजिक तत्वों ने लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को ही तोड़ दिया।
Read More: UPSC Prelims 2026: कल होगी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा, 8 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
Raipur Crime News: इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। रामकुंड महिला समिति का कहना है कि एक कैमरा टूट सकता है, लेकिन महिलाओं का हौसला नहीं टूटेगा। समिति ने प्रशासन और पुलिस विभाग से दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई, साथ ही क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल में जीवन जी सकें।




