[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सबसे गर्म शहरों में 19वें नंबर पर पहुंचा रायपुर, नौतपा से और बढ़ेगी तपिश

रायपुर। CG Weather Update: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर का तापमान बीते दिनों 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते शहर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि रायपुर वैश्विक स्तर पर सबसे गर्म शहरों में 19वें स्थान पर दर्ज किया गया है।

Read More: Sushasan Tihar : पीएम आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी, समाधान शिविर में सीएम ने हितग्राही से किया संवाद 

गर्मी का असर केवल रायपुर तक सीमित नहीं है। दुर्ग और भिलाई भी भीषण तापमान की चपेट में हैं। दोनों शहर क्रमशः 11वें और 18वें स्थान पर गर्म शहरों की सूची में बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

Read More: Deepak Baij On Baba: दीपक बैज ने टीएस सिंहदेव को दी दिल्ली जाने की सलाह, बाबा बोले- ‘CM बन सकते हैं बैज’ 

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। माना जा रहा है कि नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीट स्ट्रोक से सावधान रहने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के चलते बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और लू से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में राहत के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close