[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी में सराफा कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या, पसरा मातम, 3 साल पहले मृतक की पत्नी और बेटे ने भी की थी खुदकुशी

रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक ज्वेलर्स कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, श्री ज्वेलर्स के संचालक अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read More: Kachna Overbridge: जनता के लिए खुलेगा कचना ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, आज शाम CM साय करेंगे लोकार्पण

बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ मिलकर ज्वेलरी कारोबार संभालते थे। सदर बाजार स्थित मकान में पिता और बेटा साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Read More:  Kanker News: भीषण गर्मी ने छीनी जलजीवों की सांसें, 45 डिग्री तापमान से उबला तालाब, कई क्विंटल मछलियों की मौत 

Raipur News:  प्राथमिक जानकारी के अनुसार, किसी पुराने विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि करीब तीन साल पहले प्रवाल सोनी की पत्नी और बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी। लगातार परिवार में हुई इन घटनाओं से इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close