[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Mumbai Weather Update: जल्द होगी प्री-मानसून बारिश की शुरुआत, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई तेज हवाओं और बारिश की संभावना

मुंबई। Mumbai Weather Updateमुंबई में जल्द प्री-मानसून बारिश की दस्तक देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार जताए गए हैं। मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, दक्षिण कोंकण (South Konkan) में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रही हैं, जिसके चलते शुक्रवार, 22 मई से मुंबई में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) बारिश शुरू होने की संभावना है।

Read More: Rahul Attacks Amit Shah-PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिगड़े बोल, अमित शाह और पीएम मोदी को बताया गद्दा, गरमाई राजनीति 

स्थानीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता ऋषिकेश आग्रे ने ‘एक्स’ (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि, “आखिरकार मुंबई में बारिश का समय आ गया है। पिछले 48-72 घंटों से दक्षिण कोंकण में मॉनसून से पहले की बारिश शुरू हो चुकी है, और इस सप्ताहांत तक इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगी, मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भी इस शुक्रवार से बारिश होने की उम्मीद है।’

Read More: Milk Price Hike: किचन पर महंगाई की मार, 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ने वाले हैं दूध के दाम, जेब पर बढ़ेगा बोझ 

Mumbai Weather UpdateIMD ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मई के आखिरी सप्ताह तक प्री-मानसून गतिविधियां और बढ़ सकती हैं, जो मानसून के आगमन का संकेत मानी जा रही हैं। सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक देता है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और कुछ इलाकों में जलभराव की आशंका भी जताई गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close