[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Milk Price Hike: किचन पर महंगाई की मार, 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ने वाले हैं दूध के दाम, जेब पर बढ़ेगा बोझ

केरल। Milk Price Hike: देशभर में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ गए हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। वहीं इस बीच महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। कुछ दिन पहले मदर डेयरी और अमूल जैसी कंपनियों ने दूध की कीमत में 2 रुपये का इजाफा किया था। अब इसी तर्ज पर केरल की मिल्क कंपनी  मिल्मा (Milma) ने भी अपने ब्रांड के दूध की कीमतें 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।

Read More: Raipur News: राजधानी के इस होटल में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी के लिए पहले ही सरकार ने मंजूरी दे दी थी लेकिन राज्य में चुनाव और आचार संहिंता के चलते इसे लागू नहीं किया गया था। वहीं अब इस बढ़ोत्तरी को 1 जून से लागू किया गया जाएगा।  Milma के चेयरमैन केएस मणि के अनुसार, इस बढ़ोतरी का ज़्यादातर हिस्सा-4 रुपए की कुल वृद्धि में से 3.75 रुपए-सीधे डेयरी किसानों को मिलेगा।

Read More: PM Modi Melody Gift: ‘हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है’ PM मोदी के चॉकलेट गिफ्ट पर राहुल का तंज

Milk Price Hike: बता दें कि, दूध उत्पादक संघों के बढ़ते दबाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा। संघों ने बताया कि, डेयरी किसान पशुओं के चारे और मजदूरी की आसमान छूती कीमतों के साथ-साथ गर्मियों में दूध उत्पादन में आई भारी गिरावट के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। जिस वजह से पिछली सरकार ने कीमत में बढ़ोतरी के लिए अपनी सहमति दे दी थी। हालांकि दूध की कीमत बढ़ने से आम जनता के लिए यह खबर परेशान करने वाली है, क्योंकि रोजमर्रा के राशन में दूध सबसे जरूरी चीज है और इसका सीधा असर लोगों के घरेलू बजट पर पड़ने वाला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close