Mansoon Entry Dates 2026: समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, करेल में इस दिन देगा दस्तक, जानें कब से बरसेंगे बदरा
नई दिल्ली। Mansoon Entry Dates 2026: इस समय देशभर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। इस साल मई के महीने ने दो अलग रूप दिखाए। एक तरफ जहां कुछ जगहों पर भीषण गर्मी देखने को मिली तो वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुए। वहीं अब (Mansoon Entry Dates 2026) इस चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अनुमान जताया जा रहा है की इस साल मानसून समय से पहले आ सकता है। मई के लास्ट तक ही देशभर में मानसून की एंट्री हो सकती है। जिससे की इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
Read More: Vat Savitri 2026: वट सावित्री पर उमड़ी आस्था, सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना कर वट वृक्ष पर बांधा रक्षा सूत्र
बता दें कि, मानसून के आने की सामान्य तारीख वैसे तो 1 जून होती है, लेकिन इस साल मानसून का केरल में आगमन 26-27 मई के आसपास हो सकता है यानी 4 दिनों का फर्क है। केरल में मानसून का पहुंचना (Mansoon Entry Dates 2026) पूरे देश के लिए संकेत माना जाता है। यहीं से मानसून की आधिकारिक शुरुआत होती है। इसके बाद बारिश धीरे‑धीरे पूरे देश में फैलती है।
Read More: CG Weather Update: प्रदेश में बारिश के बाद बीते 24 घंटों में लुढ़का पारा, अगले 4 दिनों में जताई गई हल्की बारिश की संभावना
Mansoon Entry Dates 2026: IMD के मुताबिक मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। 16 मई (शनिवार) के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून के आगे बढ़ने की पूरी संभावना जताई गई थी। ऐसे में मानसून के जल्द आने से पूरे देश को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।




